मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पटना पहुंचे, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे

News Saga Desk

पटना। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पटना पहुंच गए हैं, जहां वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आयोजित “वोट अधिकार यात्रा” के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम INDIA गठबंधन की एकता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने बताया कि यह रैली विपक्षी एकता का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन होगी, जिसमें हेमंत सोरेन की मौजूदगी INDIA गठबंधन की मजबूती का संकेत देगी। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में SIR प्रक्रिया के खिलाफ पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा करार दिया था।


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More