ट्रंप को दोहरा झटका: US कोर्ट ने टैरिफ पर लगाई रोक, डिपोर्टेशन पर भी सुनाया बड़ा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट से फिर एक बार झटका लगा है। टैरिफ को गैरकानूनी बताने के बाद अमेरिकी न्यायालय ने ट्रंप के फास्ट ट्रैक डिपोर्टेशन की आलोचना की है। कोर्ट का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला अप्रवासियों के अधिकारों का हनन है।
झारखंड में फिर ट्रेन पर पथराव, वंदेभारत और टाटा-कुर्ला एक्सप्रेस निशाने पर
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को दो ट्रेनों पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिसमें वंदेभारत एक्सप्रेस और टाटा-कुर्ला एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। पहली घटना टाटानगर-बरहमपुर वंदेभारत ट्रेन की है।
भारत नेतृत्व वाले ब्रिक्स ने जी-7 को पछाड़ा, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी
भारत की अगुआई वाले ब्रिक्स ने वैश्विक उत्पादन के मोर्चे पर अमेरिका के प्रभुत्व वाले संगठन जी-7 को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिक्स देशों की वैश्विक उत्पादन में हिस्सदारी 35 प्रतिशत हो गई है। वहीं, जी 7 का वैश्विक उत्पादन में योगदान 28 प्रतिशत है।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से बातचीत की
जापान की दो दिवसीय यात्रा के पूर्ण होने से कुछ समय पहले आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की।
लातेहार में पति ने किया पत्नी और मासूम बेटे का डबल मर्डर
जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोहनलाल उरांव फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ रही है। मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30) और उसके तीन वर्षीय बेटे सूरज उरांव के रूप में हुई है।
साली को पाने में नाकाम जीजा ने दी मौत की सजा, 9 महीने बाद उजागर हुआ अपराध
दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की 20 साल की युवती शेम्पू खातून, जो 25 दिसंबर 2024 से लापता थी, अब मृत पाई गई है। 9 महीने बाद उसका शव एक सुनसान इलाके के कुएं से बरामद किया गया है। शेम्पू के पिता ने जनवरी 2025 में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
JSSC मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी: 455 पदों में से 305 सीटें खाली
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा कीटपालक और इससे जुड़े अन्य पदों पर भर्ती के लिए ली गई थी। कुल 455 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन सिर्फ 150 उम्मीदवार ही सफल हो पाए।
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन से करेंगे अहम मुलाकात
विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची आने वाले हैं। अपने झारखंड दौरे के दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन की अपील करेंगे।
टेरर फंडिग मामले में छापेमारी,मिले विदेशी करेंसी और संदिग्ध दस्तावेज
जिले के घोड़ासहन थाना पुलिस ने पटना से पहुंची पुलिस की विशेष टीम के साथ संयुक्त कारवाई करते हुए 101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में गिरफ्तार साइबर फ्राॅड के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य भूषण चौधरी और उनके बेटे गोलू कुमार के ठिकाने पर छापेमारी किया है।
पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 9 दोषी करार, जमीन घोटाला मामले में 30 अगस्त को होगी सजा पर सुनवाई
सीएनटी एक्ट के उल्लंघन से जुड़े 15 साल पुराने जमीन घोटाले मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात समेत 9 लोगों को दोषी करार दिया है।