लातेहार में पति ने किया पत्नी और मासूम बेटे का डबल मर्डर

News Saga Desk

लातेहार।  जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोहनलाल उरांव  फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ रही है। मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30) और उसके तीन वर्षीय बेटे सूरज उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। 

बड़े बेटे पर भी हमला करने का किया प्रयास

आरोपी ने अपने पांच वर्षीय बड़े बेटे सागर उरांव पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बच्चे के मासूम शब्दों ने उसकी जान बचा ली। सागर ने रोते हुए अपने पिता से कहा, स्कूल में मास्टर साहब बताते हैं कि बच्चों को नहीं मारना चाहिए, मुझे मत मारो। यह सुनकर आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना की  पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहनलाल और सोनामणि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। 5 साल पहले से ही दोनों एक साथ रहते आ रहे थे। एक साल पहले दोनों ने शादी की थी।

शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतना घातक रूप ले लेगा। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More