टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-4’ का नया पोस्टर आया सामने, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी-4’ में नज़र आने वाले हैं। ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी हमेशा से ही दमदार एक्शन और स्टंट्स के लिए जानी जाती रही है और अब चौथे पार्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
IPL से रिटायरमेंट के बाद आर अश्विन निभाएंगे शेन वॉर्न जैसा रोल, तैयारियों में जुटे
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अश्विन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आईपीएल में इस सीजन उनके टीम बदलने की खबरें थी जिनके बीच उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया।
नौ महीने बाद वापसी पर मोहम्मद शमी ने जमाया शतक, दलीप ट्रॉफी में किया धमाका
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे और चोटों से उबर कर घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी में हैरान करने वाला काम किया है। वह ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं जो नॉर्थ जोन के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में शमी ने गेंदबाजी की और ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी उम्मीद उनसे कभी नहीं की जाती।
रिलायंस 125 अरब डॉलर का राजस्व कमाने वाली बनी पहली भारतीय कंपनी : मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। रिलायंस 125 अरब डॉलर का राजस्व पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में देश को 2.1 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया।
रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपति दोपहर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे।
पीएम मोदी और मां के लिए अपशब्द बोलने वाला दरभंगा से गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा दौरान अपशब्द कहने के मामले में सिमरी थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शेष को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।
हजारीबाग में ई-रिक्शा चालक की हत्या का शक, गले और चेहरे पर गहरे वार के निशान
हजारीबाग में गुरुवार की देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर चौक के पास हुई। शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
पटना में राहुल की यात्रा के दौरान पीएम को गाली, बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
भारत-जापान संबंध : निवेश से रणनीति तक नई ऊँचाइयाँ
भारत और जापान के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से गहरे और सार्थक रहे हैं। बौद्ध धर्म से शुरू हुआ यह रिश्ता आज इक्कीसवीं सदी में व्यापक आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी साझेदारी का एक व्यापक एवं भरोसेमंद रूप ले चुका है।
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज ने तुरंत परिसर खाली कराया
बिहार में तीन आतंकवादियों के घुसने की सुचना के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया है।मामले की सुचना पर अमल करते हुए जिला जज ने तत्काल सभी अधिवक्ता, मुवक्किल एवं अन्य लोगों से न्यायालय परिसर खाली करने का आदेश जारी कर दिया है।