“PAK vs BAN: 41 साल में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के टूट गए अरमान”v
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। गुरुवार, 25 सितंबर को पाकिस्तान ने करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उस दिन तय होगा कि एशिया का बादशाह कौन है?
व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कराया शहबाज-मुनीर को लंबा इंतजार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर हुई बेइज्जती
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से ओवल ऑफिस में मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात से पहले पाकिस्तानी पीएम और फील्ड मार्शल को भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, प्रियंका गांधी भी करेंगी रैली
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंच रहे हैं। जहां वे पार्टी के नेताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव पर महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही बिहार चुनाव में भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी आज राज्य का दौरा करेंगे।
आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के मायापुर के चाड़ो गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गई। दो बाल बाल बच गए। घटना के समय चारों बच्चे बारिश के पानी से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे।
रांची में आवारा कुत्ते का हमला: स्कूली बच्चों सहित 17 लोग घायल
रांची के तमाड़ से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीते गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा कर रख दी है। यहां एक कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और तमाड़ से रायडीह, आमलेशा होते हुए करीब 10 किलोमीटर दूर तक के रस्ते में 17 लोगों को काट लिया।
ACB की बड़ी कार्रवाई: जमीन घोटाले में विनय सिंह गिरफ्तार, विनय चौबे पर भी FIR दर्ज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग को जमीन के अवैध जमाबंदी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी की टीम के द्वारा इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त विनय कुमार सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का करेंगे श्रीगणेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का श्रीगणेश करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।
अमित शाह कोलकाता पहुंचे, देशभक्ति थीम वाले दुर्गा पंडाल का करेंगे उद्घाटन, बिहार में भी करेंगे अहम बैठकें
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचे। आज वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह उत्तर कोलकाता स्थित संतोष मित्रा स्क्वायर सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी
रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया।
रांची विश्वविद्यालय में तीन नए कोर्स शुरू, कुलपति ने दी मंजूरी
रांची स्थापना के 65 वर्ष बाद रांची विश्वविद्यालय में स्टैटिक्स (सांख्यिकी) एंड डाटा साइंस विषय की पढाई शुरू होगी। इस विषय के शुरू होने से विश्वविद्यालय में होने वाले शोध कार्य के परिणाम शत प्रतिशत हासिल करने में सहयोग मिलेगा।