केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, प्रियंका गांधी भी करेंगी रैली

News Saga Desk

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज  बिहार पहुंच रहे हैं। जहां वे पार्टी के नेताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव पर महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही बिहार चुनाव में भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी आज राज्य का दौरा करेंगे। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी बिहार दौरे पर आ रही हैं। जहां वे पटना और मोतिहारी में जनसभा को संबधित करेंगी। 

अमित शाह इस दौरान अपने NDA के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे और सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। वे शुक्रवार को बेतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और शाम में पटना में प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं उसके अगले शनिवार को समस्तीपुर के सरायरंजन और अररिया जिले के फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते दिख रहा है। बीते दिन पटना में वर्किंग कमेटी की बैठक कर अतिपिछड़ों पर दांव खेल दिया है। और अब शुक्रवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर पार्टी की नेता प्रियंका गांधी आ रही हैं। जहां पटना और मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगी। और पटना में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। यह संवाद कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के पीछे वाले मैदान में आयोजित किया गया है। 


Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

Read More