पीएम मोदी ने जापान में मैन्युफैक्चरर्स को दिया ‘मेक इन इंडिया’ का न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान के दौरे पर हैं। जापान के टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापान की यात्रा के पहले दिन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया।
मिल्की मशरूम: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करने में मददगार
ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो मशरूम की नई प्रजाति खोज ली गई है। आपने अब तक कई प्रकार के मशरूम खाए होंगे… कभी आयस्टर, कभी वाइट बटन तो कभी शिटाके मशरूम। सब अच्छी हैं, लेकिन अब आई है मिल्की मशरूम।
मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्टॉक मार्केट में एआरसी इंसुलेशन की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट
हाई-परफॉरमेंस ग्लास फाइबर रीइंफोर्स्ड पॉलीमर कंपोजिट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एआरसी इंसुलेशन एंड इंसुलेटर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत की। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयरों पर लोअर सर्किट लग गया।
झारखंड में फिर बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो चेतावनी जारी
झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार से फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
1 सितंबर से शराब महंगी, निजी दुकानदारों के माध्यम से होगी बिक्री
1 सितंबर से रांची सहित पूरे राज्य में शराब की बिक्री निजी दुकानदारों के हाथों में चली जाएगी। इसके साथ ही शराब और बियर की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। उत्पाद विभाग ने नई उत्पाद नियमावली 2025 लागू कर दी है, जिसके तहत सस्ती शराब और बियर पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा क्योंकि इन्हीं की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।
सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत
राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली बच्ची और उसकी मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मां और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं।
राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 असंवैधानिक: ABVP ने जताई सख्त आपत्ति
झारखंड विधानसभा में हाल ही में पारित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कड़ी आपत्ति जताई है।
पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर जलमग्न, गुरुद्वारा दरबार साहिब बाढ़ से घिरा, 300 लोग फंसे
पाकिस्तान में रावी नदी के उफान पर आने से पंजाब प्रांत का नारोवाल जिला बाढ़ से घिर गया है। करतारपुर कॉरिडोर के जलमग्न हो जाने से बुधवार सुबह लगभग 300 लोग फंस गए। करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब तो पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
बड़ी खबर: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह हुए बरी, अदालत ने सुनाया अपना फैसला
धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आ गया। संजीव सिंह बरी हो गये हैं। सबूत के अभाव में उनको बरी कर दिया गया है। वह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में पिछले 8 सालों से जेल में बंद थे। बीते 8 अगस्त को ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।