1 सितंबर से शराब महंगी, निजी दुकानदारों के माध्यम से होगी बिक्री

News Saga Desk

रांची। 1 सितंबर से रांची सहित पूरे राज्य में शराब की बिक्री निजी दुकानदारों के हाथों में चली जाएगी। इसके साथ ही शराब और बियर की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। उत्पाद विभाग ने नई उत्पाद नियमावली 2025 लागू कर दी है, जिसके तहत सस्ती शराब और बियर पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा क्योंकि इन्हीं की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। 180 रुपये में मिलने वाली 650 एमएल बियर अब 20 रुपये महंगी हो गई है। ब्लेंडर्स प्राइड (750 एमएल) की कीमत पहले 1050 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1200 रुपये हो गई है। 100 पाइपर (750 एमएल), जो पहले 1950 रुपये में मिलती थी, अब 2200 रुपये में मिलेगी।

इसके साथ ही, 1 सितंबर से शराब पर नया वैट (कर) भी लागू किया जाएगा। लेकिन चूंकि पुराना वैट 30 सितंबर तक लागू रहेगा, इसलिए दुकानदारों में इस बात को लेकर असमंजस है कि वे पुराना स्टॉक उठाएं या नहीं। इस कारण से 1 सितंबर को खुदरा दुकानों में शराब की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कई दुकानदारों ने कहा है कि जब तक वैट से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं होता, वे नया स्टॉक नहीं उठाएंगे।

रांची में सबसे ज्यादा 150 खुदरा शराब दुकानों का आवंटन हुआ है। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा के अनुसार, विभाग की ओर से सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जिन दुकानों को आवंटन मिला है, उन्होंने सिक्योरिटी मनी और लाइसेंस फीस भी जमा कर दी है। विभाग 30 सितंबर से नई दुकानों का साइट वेरिफिकेशन शुरू करेगा। अरुण मिश्रा ने यह भी कहा कि 1 सितंबर से रांची की सभी खुदरा शराब दुकानों में किसी भी हालत में बिक्री शुरू हो जाएगी।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More