स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद श्रीजी शिपिंग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव
शिपिंग और लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड के शेयरों ने आज प्रीमियम लिस्टिंग के जरिए अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 252 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
गुजरात में पीएम मोदी ने किया EV प्लांट का शुभारंभ, ई-विटारा लॉन्च; 100 देशों में होगा निर्यात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई।
डिजिटल टैक्स पर भड़के ट्रंप: गूगल-अमेजन पर टैक्स लगाने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या बढ़ेंगे iPhone के दाम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को धमकी दी है। सोमवार को उन्होंने धमकी दी कि जो भी देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स या उससे जुड़े नियम लगाएंगे, उनके खिलाफ अमेरिका भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा और चिप निर्यात पर रोक लगाएगा।
एशिया कप से पहले बड़ा झटका: BCCI ने 15 साल पुराने टीम इंडिया के दिग्गज को किया बाहर
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मालिश करने वाले दिग्गज राजीव कुमार से नाता तोड़ लिया है। राजीव कुमार एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया का हिस्सा थे। वह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ भी गए थे, लेकिन अब उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया।
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पहुंचे लखनऊ
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विक्रम सोलर की स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से आई तेजी
सोलर फोटो-वोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 332 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 340 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 338 रुपये के स्तर पर हुई।
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: तीसरे दिन की कार्यवाही आज, दूसरे दिन अंदर-बाहर जमकर हंगामा
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। और यह काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। यदि सदन का कार्य जारी रहता है तो आज अतिवृष्टि पर चर्चा हो सकती हैं। आज राजकीय विधेयक के बाद, राज्य में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसानों को हुए नुकसान पर दो घंटे की विशेष चर्चा हो सकती है।
गिरिडीह: प्रेम विवाह के कुछ साल बाद पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या
गिरिडीह जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत डाला। महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युव ने घरेलू विवाद में इस कांड को अंजाम दिया है।
घाटशिला उपचुनाव: 29 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराने की दिशा में कदम उठाते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्देश दिया है।
AB De Villiers ने आईपीएल 2026 से पहले RCB में वापसी के संकेत दिए, कहा- ‘मेरा दिल हमेशा…’
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्होंने भविष्य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की।