गिरिडीह: प्रेम विवाह के कुछ साल बाद पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या

News Saga Desk

गिरिडीह।  गिरिडीह जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत डाला। महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युव ने घरेलू विवाद में इस कांड को अंजाम दिया है। मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के जोगीटांड 7 नंबर का है। पत्नी पर हमला करने के बाद फरार हुए पति को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मृतक महिला की पहचान कंचन देवी और आरोपी पति की पहचान गोपी दास के रूप में हुई हैं। 

मृतक महिला की सास ने बताया कि घरेलू विवाद में उसकी बहू कंचन अपने बच्चों के साथ घर से निकल गई थी।  सोमवार को थाना में कंचन को लाया गया फिर वह गोपी के साथ थाना गई और फैसला करने के बाद बहू व बेटे को लेकर वापस घर लौट रही थी। वह आगे-आगे थी। जबकि बहू और बेटा पीछे-पीछे थे। इस बीच पता चला कि बेटे ने उसकी बहू का गला रेत दिया गया है। आस पास के लोगों ने बताया कि कंचन और गोपी ने लव मैरिज किया था। पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More