झारखंड के पांच दलों का मान्यता रद्द होने का खतरा, चुनाव आयोग का नोटिस जारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने झारखंड के पांच राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इनमें हजारीबाग के आपका हमारा पार्टी, गिरिडीह के बहुजन सदन मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के झारखंड दिशाेम पार्टी, रांची के हम किसान पार्टी एवं झारखंड जनाधिकार पार्टी सम्मिलित हैं।
भारत के ब्रह्मोस और S-400 से शहबाज-मुनीर की चिंता बढ़ी, एयरफोर्स के कहर से बचने नई फोर्स तैयार
भारत के ब्रह्मोस मिसाइल और S-400 डिफेंस सिस्टम की ताकत का खौफ पाकिस्तानी सेना के मन में इस कदर घर कर गया है कि अब वह नया रॉकेट फोर्स बनाने जा रहा है।
किश्तवाड़ में भारी बारिश के बादल फटने से 12 की मौत, चशोटी गांव में मचैल माता यात्रा प्रभावित, रेस्क्यू जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। न्यूज एजेंसी PTI ने जानकारी दी है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।
स्वतंत्रता दिवस कल: मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन, परेड की तैयारियां पूरी
अगस्त को मोरहाबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद जवानों द्वारा परेड प्रस्तुत किया जाएगा और सलामी दी जाएगी।
शुभमन गिल पर एशिया कप सवालिया निशान: एक साल से टी-20 नहीं खेला, ओपनिंग की जगह भी खाली नहीं
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जगह 3 में से 2 फॉर्मेट में तो फिक्स है, लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी पोजिशन तय नहीं है। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के इंडियन स्क्वॉड में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी।
अक्षय कुमार फिर पहनेंगे वकील का कोट, ‘जॉली एलएलबी 2’ में होगा धमाल
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर वकील के अवतार में कोर्ट रूम में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। हिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी ‘जली एलएलबी 3’ में वह अपने फैंस को दमदार बहस, चुटीले संवाद और भरपूर मनोरंजन का नया पैकेज देने वाले हैं।
पटना AIIMS में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला, दो डॉक्टरों ने नौकरी हासिल की; CBI ने FIR दर्ज की
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पटना एम्स में चयनित दो डॉक्टर कुमार सिद्धार्थ और कुमार हर्षित राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर आरोप है कि दोनों का चयन धोखाधड़ी से फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर किया गया है।
16 अगस्त को नेमरा में दिशोम गुरु का श्रद्धकर्म, रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की दिशानिर्देश
रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 16 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का श्रद्धकर्म कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक एसपी की ओर से ट्रैफिक को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है।
झारखंड हाई कोर्ट ने NTPC-CCL को चेताया: मुआवजा दिए बिना विस्थापितों को नहीं हटाया जा सकता
झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग और बोकारो में कोल परियोजनाओं के विस्थापितों को बिना मुआवजा हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर बुधवार को उनके पक्ष में अहम फैसला सुनाया है। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को राहत प्रदान किया है और अगले आदेश तक उन्हें घर खाली करने पर रोक लगा दी है।
बिहार के किसानों के लिए नीतीश का तोहफा: डिजिटल कृषि निदेशालय को मिली मंजूरी, ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध
बिहार में डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन की स्वीकृति मिल गई है। उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निदेशालय कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव और पारदर्शिता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।