किश्तवाड़ में भारी बारिश के बादल फटने से 12 की मौत, चशोटी गांव में मचैल माता यात्रा प्रभावित, रेस्क्यू जारी

News Saga Desk

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। न्यूज एजेंसी PTI ने जानकारी दी है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। इनके शव मिल गए हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए चशोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल वहीं फटा है, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सभी बाढ़ के पानी में बह गए।

मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।

आपदा की कुछ तस्वीरें…

गुरुवार को बादल फटने के बाद चशोटी गांव का फुटेज है। ऊपर से बाढ़ के साथ मलबा नीचे आया।

गुरुवार को बादल फटने के बाद चशोटी गांव का फुटेज है। ऊपर से बाढ़ के साथ मलबा नीचे आया।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद मलबे में कई घर बह गए।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद मलबे में कई घर बह गए।

बादल फटने के बाद इलाके की तस्वीर। कई घरों को नुकसान पहुंंचा।

बादल फटने के बाद इलाके की तस्वीर। कई घरों को नुकसान पहुंंचा।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया।

गुरुवार को लोगों को हादसे वाली जगह से फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

गुरुवार को लोगों को हादसे वाली जगह से फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

SDRF, NDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें बचाव में जुटी हैं।

SDRF, NDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें बचाव में जुटी हैं।

हिमाचल में देर रात बादल फटा, मलबे में पेट्रोल पंप दबा

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार रात भारी बारिश हुई। कोटखाई के खलटूनाला की पहाड़ियों में सुबह 3 बजे बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इससे तराई में बना पेट्रोल पंप और 6 से ज्यादा गाड़ियां दब गईं। पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।

हिमाचल के कोटखाई में देर रात बादल फटने के बाद मलबा आया, जिसमें आधा पेट्रोल पंप और वहां खड़ी गाड़ियां दब गईं।

हिमाचल के कोटखाई में देर रात बादल फटने के बाद मलबा आया, जिसमें आधा पेट्रोल पंप और वहां खड़ी गाड़ियां दब गईं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में बुधवार शाम को भी 4 जगह बादल फटे। कुल्लू के श्रीखंड और तीर्थन वैली, शिमला जिला के फाचा के नांटी गांव और काशापाठ में बादल फटने के बाद नदी-नालों में बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ में फंसे 4 लोगों को सेना ने रेस्क्यू किया। इन लोगों को पूह मिलिट्री कैंप में ले जाया गया। भारी बारिश के कारण ऊना, कुल्लू के बंजार सब डिवीजन, शिमला के जुब्बल और मंडी के थुनाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में 396 सड़कें बंद हो गईं हैं।

किश्तवाड़ हादसा; सीएम उमर ने अमित शाह से बात की

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया, ‘मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। ताकि उन्हें जम्मू के किश्तवाड़ क्षेत्र में बन रही स्थिति के बारे में जानकारी दी जा सके। खबरें गंभीर हैं और बादल फटने से प्रभावित इलाके से सटीक, प्रमाणित जानकारी धीरे-धीरे मिल रही है। सरकार समय-समय पर जानकारी साझा करेगी।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More