पलामू में दोहरा हत्याकांड: सास की हत्या कर भाग रहे दामाद को ससुराल वालों ने मार डाला
पलामू में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से बीमार एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोश में ससुराल वालों ने भी दामाद की हत्या कर दी। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव के शुक्रवार का है।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, विधानसभा में अंतिम दर्शन और जमशेदपुर में अंतिम संस्कार; राज्य में एक दिन का राजकीय शोक
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार की देर रात दिल्ली में अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। सिर में गंभीर चोट की वजह से वो दो अगस्त से ही इलाजरत थे।
नेमरा गांव में आज दिशोम गुरु का संस्कार भोज, श्रद्धांजलि देने पहुंचेगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज
झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज संस्कार भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
नीतीश सरकार का अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।
अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।
छठ पर्व को UNESCO सूची में शामिल करने की पहल, अमरप्रीत काले बोले- सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगी नई पहचान
भारतीय लोक आस्था और संस्कृति का अद्वितीय पर्व छठ महापर्व अब विश्व मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। केंद्र सरकार ने इस पर्व को UNESCO की Intangible Cultural Heritage (अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) सूची में शामिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त काे आयेंगे बिहार, गयाजी को देंगे बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 22 अगस्त काे बिहार आयेंगे। वे बिहार के गयाजी जिले के बोधगया में मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग 1,675 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने वैशाली, पटना, बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली, पटना, बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के क्रम में वैशाली जिले के राघोपुर दियारा, पटना जिले के काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा तथा मोकामा, बाढ़ एवं फतुहा के टाल क्षेत्र का निरीक्षण किया।
झारखंड पुलिस के एक आईपीएस सहित 17 पुलिसकर्मियों को मिला वीरता, राष्ट्रपति और सेवा पदक
झारखंड पुलिस के एक आईपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदक मिला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न श्रेणियों में इन सभी 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
रांची सड़क हादसा: ऑटो पर धान से लदा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के रांची-मुरी मार्ग पर स्थित चमघटी के पास बुधवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में रांची के मौलाना आजाद कालोनी, कांटाटोली में रहने वाले टेंपो चालक 30 वर्षीय गयासुद्दीन, उनकी पत्नी, पुत्र और मां की जान चली गई।