स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री के बाद फिसले ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयर
घरों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 275 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 314.30 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 311.30 रुपये के स्तर पर हुई।
भारत से भाव नहीं मिलने पर नाराज डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के पूर्व राजदूत ने टैरिफ बढ़ाने की वजह बताई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से इस कदर खफा हैं कि उन्होंने भारत पर 50 फीसदी का कड़ा टैरिफ लगा दिया है। भारत ने मई में पाकिस्तान के साथ युद्धविराम में ट्रंप की तथाकथित भूमिका को सिरे से नकार दिया।
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सुरक्षित, सरकार ने कहा- “हम विवाद नहीं, समाधान चाहते हैं”
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई हुई। कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई में केंद्र और कई एनजीओ की दलीलें सुनी और उसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सूर्या हांसदा एनकाउंटर: झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने CBI जांच की मांग की
गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को लेकर झारखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने इस एनकाउंटर को संदेहास्पद बताते हुए CBI या हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 4 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्रदीप वर्मा का कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी में चयन, झारखंड से पहली बार पहुंचे सांसद
दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के गवर्निंग बॉडी चुनाव 2025 में झारखंड के राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब झारखंड के किसी सांसद ने इस प्रतिष्ठित क्लब की गवर्निंग बॉडी में सदस्य पद हासिल किया है।
विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं, खासमहल जमीन घोटाले में बने आरोपी
शराब घोटाले में पहले से ही जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की परेशानियाँ और बढ़ गई हैं। अब उन्हें हजारीबाग के खासमहल जमीन घोटाले में भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में बुधवार को उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेशी हुई।
तेजस्वी यादव का बयान: भाजपा कर रही वोट की डकैती, गुजरात के लोग बिहार में बन रहे वोटर
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस-वार्ता कर भाजपा पर एक बार फिर वोट की डकैती का आरोप लगाया है। बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात के लोग भी बिहार में मतदाता बन रहे हैं।
टैरिफ वार के बीच पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं, ट्रंप से मुलाकात की संभावना बनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित करने वाले हैं।
Delhi-NCR: आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिका पर CJI गवई बोले – “मैं इस पर गौर करूंगा”
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों को लेकर एक याचिका की जल्द सुनवाई की अपील की गई। यह याचिका कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) ने 2024 में दायर की थी, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी गई।