11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में सबसे अधिक पैसा महिला बाल विकास विभाग को आवंटित किया गया है। जिसके तहत सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ आवंटित की है।
टोरंटो में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंदुओं का प्रदर्शन, अत्याचार के लिए मोहम्मद यूनुस की आलोचना
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार से कनाडा में रह रहे भारतीय चिंतित और गुस्से में हैं। उन्होंने आज टोरंटो में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर हिंदुओं से एकजुटता का आह्वान किया। कनाडा में रहने वाले हिंदुओं के संगठन ‘कनाडा हिंदू वॉलंटियर्स’ ने एक्स हैंडल पर प्रदर्शन का ब्यौरा देते हुए फोटो कोलाज जारी किया है।
प्राइमरी मार्केट में पांच कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, 13 दिसंबर तक लगाई जा सकेगी बोली
विशाल मेगा मार्ट और मोबिक्विक समेत समेत पांच कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग से प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी हुई है। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।
कूचबिहार राज्य की मांग के लिए आंदोलन जारी
ग्रेटर कूचबिहार पीपल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) द्वारा कूचबिहार को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार सुबह असम-पश्चिम बंगाल सीमा के जोड़ाई स्टेशन पर ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलनकारियों के इस कदम के चलते उत्तर बंगाल के चार जिलों में रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। वो आज महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती पर केंद्रित संग्रह को जारी करेंगे।
सीरिया में फंसे पाकिस्तान के 350 नागरिक लेबनान पहुंचे
सीरिया में फंसे पाकिस्तान के 245 तीर्थयात्रियों सहित लगभग 350 नागरिक लेबनान सीमा पार कर गए । सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद पैदा हुए संकट के बाद पाकिस्तान के सैकड़ों तीर्थयात्री अभी भी फंसे हुए हैं।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी।
सिरमटोली केबल स्टे ब्रिज का निर्माण शुरू
सिरमटोली फ्लाइ ओवर को पटेल चौक से निवारणपुर की ओर से जोड़ने के लिए केबल स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है। यह रांची रेलवे स्टेशन की लाइन के ऊपर बन रहा है।
रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, ड्राइवर और खलासी की मौत
रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को सरिया लदा एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर
सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे और मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।