आधा भारत ठंड की चपेट में, कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रांची में प्रशासनिक फेरबदल, कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो का तबादला
रांची जिले में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पलायन से उत्पादन तक: चकाई में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, 10 हजार को रोजगार
बिहार का चकाई इलाका, जो अब तक पलायन की समस्या के लिए जाना जाता था, अब औद्योगिक विकास की नई मिसाल बनने जा रहा है। जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत उरवा गांव में एशिया का सबसे बड़ा अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट तैयार हो चुका है, जिसका संचालन अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
एम्सटर्डम में हनुका कार्यक्रम के बाहर हंगामा, प्रो-फिलिस्तीनी प्रदर्शन के बाद कई हिरासत में
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुका उत्सव के दौरान हुए घातक हमले के बाद दुनिया भर में यहूदी आयोजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में भी हनुका संगीत कार्यक्रम के दौरान तनावपूर्ण हालात देखने को मिले। विश्व प्रसिद्ध Concertgebouw के पास रविवार को विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’: चौथे दिन कलेक्शन बेहद कम
एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। साल 2015 में आई हिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के इस सीक्वल से उम्मीदें काफी थीं, लेकिन रिलीज के चार दिन बाद ही फिल्म की रफ्तार लगभग थम सी गई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के जबरदस्त क्रेज के आगे कपिल की यह कॉमेडी फिल्म दबती नजर आ रही है।
बिहार चुनाव पर प्रमोद तिवारी का बड़ा आरोप: वोटों की डकैती से बनी एनडीए सरकार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में बनी मौजूदा एनडीए सरकार जनता के वास्तविक जनादेश से नहीं, बल्कि वोटों की चोरी और डकैती के जरिए सत्ता में आई है।
सोशल मीडिया शिकायत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक्शन, वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों पर जांच के निर्देश
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वन विभाग के कुछ सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों द्वारा सरकारी आवास और सुविधाएं खाली नहीं करने के आरोपों पर तत्काल संज्ञान लिया है।
कदमा टोल ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कपाली के युवक की मौत
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र स्थित टोल ब्रिज के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, रांची से बंटी-बबली स्टाइल ठग दंपती गिरफ्तार
रांची : राजधानी रांची में लोन दिलाने के नाम पर कारोबारियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर दंपती का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
गढ़वा में मानवता शर्मसार: सात दिन के नवजात को पिता ने बेचा, पुलिस ने पलामू से कराया बरामद
गढ़वा : गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने महज सात दिन के नवजात बच्चे को बेच दिया।