मुंगेर में शादी के 9 दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, जेवरात ले जाने का आरोप
बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज नौ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चाईबासा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग का कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियंता पर किसी कार्य के भुगतान या अनुकूल कार्रवाई के बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, आरा-पटना में 7 वाहन भिड़े, कई घायल
बिहार में मौसम ने अचानक सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह राज्य के 10 से अधिक शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। बेगूसराय और बक्सर में हालात सबसे गंभीर रहे, जहां विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण फोरलेन सड़कों पर कई जगह हादसे हुए।
IMA Passing Out Parade : 157वीं परेड में 491 युवा अफसर सेना में शामिल, इतिहास में दर्ज हुआ दिन
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 157वीं नियमित पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 491 ऑफिसर कैडेट्स ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। इसके साथ ही 14 मित्र देशों के 34 कैडेट्स भी अपनी-अपनी सेनाओं में शामिल हुए। परेड की समीक्षा थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में की और कैडेट्स की सलामी ली।
साल्ट लेक स्टेडियम में खेल और सिनेमा का संगम, मेसी से मिले शाहरुख-अबराम
कोलकाता में फुटबॉल और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार पल देखने को मिला, जब दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक ही मंच पर नजर आए। साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित विशेष
कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम बना हंगामे की वजह, फैंस रहे मायूस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर को देखने के लिए हजारों प्रशंसक महंगे टिकट लेकर पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्थित आयोजन और मेसी की बेहद संक्षिप्त मौजूदगी ने माहौल को नाराजगी और हंगामे में बदल दिया। कार्यक्रम के दौरान मेसी के जल्दी लौट जाने से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और स्टेडियम में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पंकज चौधरी बन सकते हैं यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, पूर्वांचल और ओबीसी समीकरण पर नजर
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं और इस दौड़ में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और महाराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी के भीतर उनकी छवि एक शालीन, जमीन से जुड़े और संतुलित नेता की मानी जाती है।
ई-कल्याण पोर्टल गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों को राहत, विभाग ने बहाल किया पूरा डेटा
पलामू: छात्रहित सर्वोपरि मंच, झारखंड के निरंतर प्रयासों के बाद ई-कल्याण पोर्टल की तकनीकी खामियों से प्रभावित विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
मेसी की झलक न मिलने से फूटा फैंस का गुस्सा, नाराज दर्शकों ने स्टेडियम में फेंकी बोतलें
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाराज दर्शकों ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।
वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मिलेगा मुख्य सचिव रैंक, अमिताभ कौशल प्रिंसिपल सेक्रेट्री पद पर होंगे प्रोन्नत
रांची: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मुख्य सचिव (सीएस) रैंक में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।