फुलारीटांड कोलियरी में हैवी ब्लास्टिंग पर ग्रामीणों का विरोध, जीएम ने सुरक्षा का आश्वासन दिया
बाघमारा। बीसीसीएल बरोरा एरिया के फुलारीटांड कोलियरी में रविवार को संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की गई हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में सोमवार को मोहली टोला के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया और जीएम का घेराव किया।
झारखंड कैबिनेट ने 33 प्रस्तावों को दी मंजूरी, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और किसानों के लिए बड़े फैसले
झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें शिक्षा, बुनियादी ढांचा, किसानों की राहत और राज्य प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।
आजसू छात्र संघ ने राज्य में लंबित छात्रवृति भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी
अखिल झारखंड छात्र संघ, आजसू पार्टी की छात्र इकाई, ने राज्य के छात्रों की लंबित छात्रवृति के भुगतान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की है। रांची स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि छात्रों की छात्रवृति लगभग डेढ़ वर्षों से लंबित है।
झारखंड विधानसभा में 7,721 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंईयां सम्मान योजना को मिली प्राथमिकता
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस पर चर्चा मंगलवार, 9 दिसंबर को होगी। इससे पहले मानसून सत्र में 25 अगस्त को 4,296.62 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पारित किया गया था।
बक्सर दौरे पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार में इंडस्ट्रीज विस्तार को मिलेगी नई गति
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में वे सोमवार को बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने उत्पादन, रोजगार और उद्योगों के विस्तार से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सालगिरह मनाने लंदन लौटे विराट कोहली, वनडे सीरीज में किया कमाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की, जिसके बाद स्टार बैट्समैन और पूर्व कप्तान विराट कोहली लंदन वापस लौट गए। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे कैजुअल ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। फैंस से फोटो क्लिक करवाने के बाद विराट एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखे।
झारखंड सरकार ने पेश किया 7,721 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,721 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। यह अनुपूरक बजट मुख्य रूप से जारी विकास योजनाओं में तेजी लाने, अप्रत्याशित खर्चों को पूरा करने और किसान, छात्र, ग्रामीण अवसंरचना, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाया गया है।
जनता का फैसला अंतिम, बिहार ने बताया विकास ही प्राथमिकता: निरहुआ
पूर्वी सिंहभूम। भोजपुरी सुपरस्टार और आजमगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद दिनेश लाल ‘निरहुआ’ इन दिनों जमशेदपुर में अपनी नई फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और बिहार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास और सुशासन चाहती है।
इंडिगो संकट जारी: सातवें दिन भी 250 से अधिक उड़ानें रद्द, DGCA ने नोटिस पर जवाब की समयसीमा बढ़ाई
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट सातवें दिन भी गहराया हुआ है। सोमवार को कंपनी ने दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कंपनी का कहना है कि रद्द उड़ानों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है, और अब तक 610 करोड़ रुपये से अधिक के टिकट रिफंड प्रोसेस किए जा चुके हैं
मोकामा में बनेगा तिरुपति जैसा भव्य बालाजी धाम, बिहार सरकार ने TTD को 99 साल की लीज पर दी जमीन
बिहार के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भगवान बालाजी के दर्शन के लिए तिरुपति जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही मोकामा में तिरुपति जैसा दिव्य और भव्य बालाजी मंदिर परिसर विकसित किया जाएगा। गंगा किनारे बसे मोकामा में बनने वाला यह विशाल धार्मिक स्थल आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् (TTD) द्वारा तैयार किया जाएगा।