झारखंड सरकार ने पेश किया 7,721 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,721 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। यह अनुपूरक बजट मुख्य रूप से जारी विकास योजनाओं में तेजी लाने, अप्रत्याशित खर्चों को पूरा करने और किसान, छात्र, ग्रामीण अवसंरचना, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाया गया है।

बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Read More News

Read More