रांची नगर निगम में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव, 10 मार्च से 20 मार्च तक 48 निकायों में संपन्न होगी डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया
राज्य के 48 नगर निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक पूरी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग का उद्देश्य है कि 10 दिनों के भीतर शपथ ग्रहण से लेकर डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष के चुनाव तक की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं, ताकि नई नगर सरकारें सुचारु रूप से काम शुरू कर सकें।
सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची
चाईबासा : सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सारंडा जंगल में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमेरिका-इजरायल की जॉइंट ऑपरेशन से ईरान में हड़कंप, ईरान ने जवाबी हमलों में 8 देशों को बनाया निशाना
इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर भीषण बमबारी की। तेहरान में तबाही का मंजर नजर आ रहा है
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता बनी जमशेदपुर के मानगो की मेयर
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है
रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया
झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले।
रांची नगर निगम: वार्ड 43 से शशि सिंह निर्वाचित
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 43 से इस बार शशि सिंह ने पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान पूरे वार्ड में उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।
रांची वार्ड 27 में बबली सोनी की जीत
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 27 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। बबली सोनी ने जीत दर्ज कर क्षेत्रवासियों का विश्वास हासिल किया है। उनकी जीत के साथ ही वार्ड में बदलाव की उम्मीदों को नई मजबूती मिली है।
गोल्ड बॉन्ड में निवेश से पहले जानें नया नियम, सरकार ने बदली नीति
सोने में निवेश करने वालों के लिए सरकार ने बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। बजट 2025-26 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना के तहत टैक्स छूट से जुड़े नियमों में संशोधन की घोषणा की गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थे और ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उन्हें लीवर कैंसर था जो चौथे चरण तक पहुंच चुका था।
रांची नगर निगम: वार्ड 9 से प्रीति रंजन विजयी
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 9 से प्रीति रंजन ने चुनाव में जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने और आधिकारिक घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।