डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने सराहा
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह ने मंगलवार को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच (कैप) पूरे किए। यह उपलब्धि उन्होंने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट चरण में स्पेन के खिलाफ खेले गए तीसरे मुकाबले में हासिल की।
झारखंड के बाद अंडमान में हेलीकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैंडिंग, सभी सात यात्री सुरक्षित
झारखंड के चतरा जिले में एयर एम्बुलेंस दुर्घटना के बाद अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से एक और विमान हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह सात लोगों को लेकर उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश लैंडिंग कर गया।
बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, CM नीतीश कुमार और राजद विधायकों में तीखी नोकझोंक
पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार यानी आज सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने चौकीदारों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती का असर
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले सत्र की तेज बढ़त के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) और अमेरिकी डॉलर की मजबूती इस गिरावट के प्रमुख कारण रहे।
रांची सेंट्रल यूनिवर्सिटी में CBI की छापेमारी, वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू
राजधानी रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापेमारी की। आधा दर्जन से अधिक वाहनों के साथ पहुंची CBI की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में जांच की कार्रवाई शुरू कर दी।
झारखंड बजट 2026-27: 1.58 लाख करोड़ का अबुआ बजट पेश, कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ बजट’ पेश किया।
मतदान के दौरान गिरिडीह में दिनदहाड़े फायरिंग, दो लोग घायल
गिरिडीह शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित बक्सीडीह रोड पर सोमवार को मतदान के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे एक बूथ पर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
उदयपुर में विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
लंबे समय से फैंस जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वह अब हकीकत बन गई है। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे घटनास्थल
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार रात हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे।
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: सात शव सदर अस्पताल पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चतरा: सोमवार रात हुए एयर एंबुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले सभी सात लोगों के शव मंगलवार सुबह सदर अस्पताल लाए गए। जैसे ही एंबुलेंस अस्पताल परिसर पहुंची, माहौल गमगीन हो गया।