झारखंड के 48 शहरी निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
झारखंड के सभी 48 शहरी निकायों में नगर सरकार के गठन के लिए सोमवार, 23 फरवरी को मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
रांची में मतदान कर्मी रवाना, मोरहाबादी मैदान से वार्डों के लिए भेजी गई टीमें
रांची। रांची नगर निगम के महापौर समेत 53 वार्डों के पार्षद पद के लिए 23 फरवरी को मतदान होना सुनिश्चित किया गया है। चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मोरहाबादी मैदान से सुरक्षा कर्मियों और मतदान कर्मियों को आवश्यक चुनावी सामग्रियों के साथ संबंधित वार्डों के लिए रवाना किया गया।
ओडिशा के झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, पांच पुलिसकर्मियों की मौत
भुवनेश्वर/झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिला में रविवार (22 फरवरी 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 49 पर उस समय हुई जब पुलिसकर्मियों का वाहन पत्थर चिप्स से लदे एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गया।
हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
रांची। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से एक युवक को 14 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ हटिया पोस्ट की टीम द्वारा विशेष निगरानी अभियान के तहत की गई।
रांची के मोरहाबादी चुनावी कैंप में संदिग्ध मौत, वाहन चालक की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत
रांची | झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित चुनावी कैंप से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। चुनाव ड्यूटी के लिए जब्त किए गए एक वाहन के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
नगर निकाय चुनाव से पहले पलामू प्रशासन का बड़ा एक्शन, 9 असामाजिक तत्व जिला बदर
पलामू | नगर निकाय चुनाव से पहले पलामू ज़िला प्रशासन ने गुंडों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को जिला बदर कर दिया है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पूर्व उठाया गया यह कदम चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है।
देवघर में गौतम अडानी ने किया जलाभिषेक, झारखंड और देश की समृद्धि के लिए मांगी प्रार्थना
देवघर | देश के प्रसिद्ध उद्योगपति सह गौतम अडानी रविवार 22 फरवरी को देवघर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। देश के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों और 51 शक्तिपीठों में से एक इस पावन स्थल पर उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के मार्गदर्शन में जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की कीमतों ने लगाई छलांग
– एक सप्ताह में 1,530 रुपये तक महंगा हुआ सोना News Saga नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को सोना और चांदी के भाव में तेजी का रुख है। सोना आज 1,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,59,280 रुपये से लेकर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,46,000 रुपये से लेकर 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 1,530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव में इस सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव होने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,59,430 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती
News Saga मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की रविवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शरद पवार अगले दो दिन तक इसी हॉस्पिटल में रहेंगे। रुबी हॉल क्लिनिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शरद पवार को उल्टी की वजह से डिहाइड्रेशन हो गया है। इसलिए अगले दो दिन तक इसी हॉस्पिटल में रहकर इलाज करवाएंगे। शरद पवार की तबीयत अब पूरी तरह से स्थिर और ठीक है। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार को आज अचानक उल्टी हुई, जिससे वे असहज महसूस करने लगे। इसके बाद तत्काल रुबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर शरद पवार को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुप्रिया सुले ने कार्यकर्ताओं को अस्पताल में न आने की अपील की है। शरद पवार को हाल ही में रुबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी अस्पताल से १४ फरवरी को शरद पवार को डिस्चार्ज किया गया था। अस्पताल में शरद पवार का सीटी स्कैन सहित अन्य जरुरी जांच की गई है। डॉक्टरों ने शरद पवार को आराम करने की सलाह दी है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
News Saga प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने में रविवार को न्यायालय के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ योन शोषण मामले में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह जानकारी झूंसी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश मिश्रा ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज के पास्को एक्ट विशेष न्यायालय के निर्देश पर वादी मथुरा के वृंदावन स्थित श्री तुलसी कुंज छत्तीसगढ़ के पीठाधीश्वर के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की तहरीर पर अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी निवासी उत्तराखंड के चमोली बद्रीनाथ धाम एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 351 (3) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की 6 अलग-अलग धाराएं हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रयागराज जिला न्यायालय के पास्को एक्ट विशेष कोर्ट ने झूंसी थाने की पुलिस को वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर, जांच करने का निर्देश दिया था।