26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, मरीन ड्राइव पर करेंगी मंदिर का भूमि पूजन
26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा निर्धारित हो गया है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
झारखंड विधानसभा में उठा जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा
जमशेदपुर पश्चिमी के वरिष्ठ विधायक ने सदन के पटल पर अस्पताल परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब नई बिल्डिंग में जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, तो ऐसे में उसके उद्घाटन का औचित्य क्या है?
रांची नगर निगम चुनाव 2026: वोट डालने के लिए अनिवार्य है ये चीजें, दस्तावेजों की अधिसूचना जारी
राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची ने रांची जिले के अंतर्गत नगर निगम चुनाव 2026 के मतदान के संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, चुनाव 23 फरवरी 2026, सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन: वित्तीय चर्चाओं और विधायी कार्यों पर ध्यान
झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र की कार्यवाही आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। 17 कार्यदिवसों के इस लंबे सत्र में आज का दिन विधायी कार्यों और वित्तीय चर्चाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र में राज्य की भावी योजनाओं और वित्तीय स्थिरता पर गहन विचार-विमर्श होने की तैयारी है।
बिहार के 42 विधायकों को चुनावी हलफनामे में कथित गड़बड़ी पर पटना हाईकोर्ट का नोटिस
बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। पटना हाईकोर्ट ने 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी हलफनामों में कथित तौर पर गलत या अधूरी जानकारी देने के आरोप में 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई ने राज्य के सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में हलचल मचा दी है।
भारत-फ्रांस संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा, रक्षा सहयोग में बड़ा विस्तार
भारत और फ्रांस के संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 17 फरवरी 2026 को मुंबई में उच्चस्तरीय बैठक की। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का नया नाम दिया है।
झारखंड में बढ़ेगा तापमान, 24 फरवरी को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना
झारखंड में सर्दी अब अपेक्षाकृत कम हो गई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। रांची स्थित मौसम केंद्र ने 19 फरवरी, 2026 को यह जानकारी दी।झारखंड में सर्दी अब अपेक्षाकृत कम हो गई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। रांची स्थित मौसम केंद्र ने 19 फरवरी, 2026 को यह जानकारी दी।
दुमका में 360 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
दुमका जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हंसडीहा पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली।
अंगदान से अमर हुई आलिन, मुख्यमंत्री ने माता-पिता के साहस को किया नमन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने एक्स हैंडल (X) पर ट्वीट कर केरल की नन्हीं बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह नाम आज पूरे देश को द्रवित कर रहा है।
झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री का विपक्ष पर हमला, गठबंधन की मजबूती का दावा
राँची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विपक्ष और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। सत्र की दूसरी दिन की पहली पाली समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सदन जनता के पैसे से चलता है, इसलिए विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के मुद्दे सदन में उठाएं।