चैत्र नवरात्रि में वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जम्मू: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, नौ दिवसीय इस उत्सव के दौरान अब तक 26 लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा धार्मिक उत्साह देखा जा रहा है।
रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश
राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार यानि कल 25 मार्च 2026 को डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
कोडरमा में ऑटो पलटने से 5 प्रवासी मजदूर घायल, मुंबई से लौटते समय हादसा, एक की हालत गंभीर
कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब-पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात
रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए कुल 22 पुलिस पदाधिकारियों को दोनों जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।
रांची में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, एदलहातु में छापेमारी में कई सिलेंडर जब्त
रांची: जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एदलहातु इलाके में एक मकान पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का खुलासा हुआ है।
झारखंड में समावेशी विकास को गति देने के लिए CSR साझेदारी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Grant Thornton Bharat LLP ने The Gates Foundation और Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS), झारखंड सरकार के सहयोग से “Catalysing Corporate Partnerships for Sustainable and Inclusive Development in Jharkhand” शीर्षक से एक राज्य स्तरीय CSR कार्यशाला का आयोजन किया।
जमशेदपुर के बहरागोड़ा में 227 किलो वजनी बमों को सेना ने किया डिफ्यूज, टला बड़ा हादसा
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले दो शक्तिशाली बमों को भारतीय सेना की टीम ने बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पूरे ऑपरेशन के दौरान सेना के विशेषज्ञों ने सूझ-बूझ और सावधानी के साथ कार्रवाई करते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल ने साइन की वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने महज छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार
रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की नन्हीं शावक अब पूरी तरह स्वस्थ है और लगभग 4 माह की हो चुकी है। अब दर्शक भी इस नन्हीं शेरनी के दीदार कर सकेंगे।
नेपाल में रामनवमी पर बालेन्द्र शाह का शपथग्रहण, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य आयोजन
काठमांडू : नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने जा रहे बालेन्द्र शाह के शपथग्रहण समारोह को भव्य और विशेष बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथग्रहण का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के दौरान रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजकर 34 मिनट निर्धारित किया गया है।