केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया
केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह से हटा दिया है। यह शुल्क छूट पेट्रोल के ई22, ई25, ई27 और ई30 संस्करणों पर लागू होगी।
भारत में जन्मे निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में पहली बार मौका, ट्रैविस हेड की जगह मिली एंट्री
पंजाब में घरेलू क्रिकेट खेल चुके निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में शामिल किया गया है। बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें ट्रैविस हेड की जगह मौका मिला।
गोड्डा स्टेशन पर कोचिंग डिपो का विकास: जुलाई से परिचालन, अवसंरचना मजबूत
भागलपुर:पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा परिचालन सुविधाओं के उन्नयन एवं रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं।
झारखंड टी‑20 लीग 2026 का भव्य आगाज़, धोनी ने किया उद्घाटन, कोलांचल ने दिखाई जबरदस्त ताकत
रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई झारखंड टी‑20 क्रिकेट लीग 2026 का पहला दिन रंगारंग और रोमांचक रहा। उद्घाटन मैच में छोटानागपुर रॉयल्स और रांची टाइटंस की भिड़ंत हुई, जबकि शाम के मैच में कोलांचल सुपर किंग्स ने जमशेदपुर स्टैलियंस को 122 रनों से मात दे कर जोरदार शुरुआत की। शानदार दर्शक उत्साहस्टेडियम में पहले दिन से ही भारी भीड़ देखने को मिली। विंग‑C और विंग‑D के लोअर टियर्स पहले भर गए और बाद में प्रशासन को अतिरिक्त क्षेत्रों को खोलने पर विचार करना पड़ा। सिर्फ झारखंड नहीं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में फैंस रांची पहुँचे। दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी को एक बार देखने के लिए भी खासे उत्साहित दिखे। धोनी ने किया औपचारिक उद्घाटनउद्घाटन समारोह में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद रहे और उन्होंने लीग का औपचारिक उद्घाटन करते हुए ट्रॉफी का अनावरण किया। धोनी ने युवा कप्तानों के साथ ट्रॉफी उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि झारखंड में क्रिकेट का जुनून राज्य के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों से मेहनत और समर्थन जारी रखने की अपील की। सांस्कृतिक धूम और मनोरंजनउद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायिका कणिका कपूर ने अपने हिट गानों से स्टेडियम गूंजाया। स्थानीय कलाकारों विवेक नायक के नगपुरिया गीत और पारंपरिक छऊ व जनजातीय नृत्यों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग से भर दिया। क्रिकेट और संस्कृति के इस संगम ने शाम को यादगार बना दिया। मैच हाइलाइट्स : कोलांचल की धुआँधार जीतदिन के दूसरे मैच में कोलांचल सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर बनाया। शरनदीप सिंह भाटिया ने मात्र 57 गेंदों में नाबाद 108 रन (9 चौके, 7 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जमशेदपुर स्टैलियंस 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में 128 पर समेटे गए। कोलांचल के राहुल प्रसाद ने 4 ओवर में 5 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की पुरस्कार जीता। पहले दिन की भारी उपस्थिति और उत्साह ने साफ़ कर दिया कि झारखंड में इस लीग के प्रति भारी रूचि है। बड़े पैमाने पर दर्शक समर्थन खिलाड़ियों के मनोबल को ऊँचा करेगा और आने वाले मुकाबलों के साथ लीग का रोमांच और भी बढ़ने की उम्मीद है।
छपरा जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, महिला कोच से 24 लीटर अवैध शराब बरामद
सारण रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस टीम, सीआईबी और रेसुब पोस्ट छपरा जंक्शन को नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गृहणियां हैं ‘राष्ट्र निर्माता’, घरेलू काम के आर्थिक मूल्य को मिली नई पहचान
सुप्रीम कोर्ट ने गृहणियों को ‘राष्ट्र निर्माता’ बताते हुए घरेलू कार्यों के आर्थिक महत्व को स्वीकार किया। मुआवजे के मामलों में 30,000 रुपये मासिक काल्पनिक आय मानने की बात कही।
टीएमसी के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जयराम रमेश बोले…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों
एसआईआर को लेकर झामुमो सक्रिय, बोकारो और धनबाद में बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
– झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारी तेज कर दी है।
जनकेंद्रित विकास और सुशासन के समर्थन में राजग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
NEWS SAGA DESK नई दिल्ली :- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में राजग के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गठबंधन की एकजुटता तथा देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। “जनकेंद्रित विकास, सहभागी लोकतंत्र और कार्य प्रदर्शन-उन्मुख शासन” शीर्षक वाले इस प्रस्ताव में देशवासियों द्वारा दिए गए निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि राजग के सभी घटक दलों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गठबंधन ने नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य जारी रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्तुत किया, जबकि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने इसका अनुमोदन किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रस्ताव का पाठ किया। इसके समर्थन में जीतन राम मांझी, एच.डी. कुमारस्वामी, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, विष्णुदेव साय, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया गया। इसमें कहा गया कि सरकार ने देश को राजनीतिक स्थिरता, निर्णायक नेतृत्व और विकासोन्मुख शासन प्रदान किया है। प्रस्ताव के अनुसार, आज भारत आत्मविश्वास और अपनी सभ्यतागत पहचान के साथ विश्व समुदाय में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि 32 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है, जो उनके नेतृत्व की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा विभिन्न देशों को टीके और दवाइयां उपलब्ध कराकर वैश्विक नेतृत्व का परिचय देने का भी जिक्र किया गया। राजग ने प्रस्ताव में कहा कि गठबंधन ने क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के बीच संतुलन स्थापित करते हुए सहकारी संघवाद को मजबूत किया है। साथ ही यह भी कहा गया कि देश के लगभग तीन-चौथाई भूभाग में राजग या उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं। प्रस्ताव में युवाओं और महिलाओं के बढ़ते समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक स्वीकृति मिली है। नेताओं ने विश्वास जताया कि राजग आगे भी जनसेवा, सुशासन, सामाजिक समावेशन और राष्ट्रीय विकास के एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा। बैठक में पारित इस प्रस्ताव को गठबंधन की एकता, नेतृत्व के प्रति विश्वास और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।
झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई रफ्तार, Startup India–TEJAS कार्यशाला में नवाचार और उद्यमिता को मिला बढ़ावा
रांची में आयोजित Startup India–TEJAS राज्य स्तरीय कार्यशाला में झारखंड सरकार ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और XLRI के साथ इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।