नोएडा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा, 21 मोबाइल फोन बरामद
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार सुबह दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लूटे गए 21 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
कबाड़खाने में हेरोइन के कारोबार का खुलासा: 362.8 ग्राम बरामद, 7 गिरफ्तार
किशनगंज पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 362.8 ग्राम हेरोइन के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
जनता दरबार में दिखी मानवीय संवेदना, डीसी ने दिव्यांग युवक की समस्या का किया तत्काल समाधान
जामताड़ा समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार ने अपने चैंबर से बाहर आकर एक दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनी और उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया।
बिहार के 94 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, सम्राट चौधरी ने जारी किए 1,100 करोड़ रुपये
पटना। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 94 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के खातों में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि सीधे ट्रांसफर कर दी है।
US-Iran Conflict: अमेरिकी हमले के बाद बढ़ा तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य से बंदर अब्बास तक सैन्य कार्रवाई
US-Iran Conflict में बड़ा उबाल देखने को मिला है। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमला किया है।
सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर पीएम मोदी को सीएम योगी की बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
चोरी के आरोप में युवक को दी गई अमानवीय सजा, खौलते गोबर के पानी में डलवाए हाथ
झारखंड के ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास की जड़ें आज भी गहरी हैं। राजधानी रांची के निकट नरकोपी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहां 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को कथित तौर पर खौलते गोबर मिश्रित पानी में हाथ डालने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए।
366 जहाजों पर कार्रवाई, 88 ब्लैकलिस्ट; भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम
कोलकाता:भारत सरकार ने भारतीय नाविकों (Seafarers) की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 366 विदेशी जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
झारखंड राज्य सूचना आयोग में 4 नए सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी मंजूरी
झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्ति को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी मिल गई है। अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को सूचना
झारखंड के रिम्स में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात
रांची। झारखंड की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।