वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
अभिनेता वरुण धवन की साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ फिलहाल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हाे चुकी है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। फिल्म की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
नए वर्ष में भारत के विकास की असीम संभावनाएं
भारत के लिए नूतन वर्ष 2025 कई क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियों का बड़ा तोहफ़ा देने वाला साल साबित हो सकता है। भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था की तरफ लंबी छलांग लगा सकता है। सॉफ्टवेयर और आईटी सेवाएं देने में भी हम सारे संसार का नेतृत्व करने की स्थिति में पहुंच सकते हैं। इसी तरह भारत विश्व भर के पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और सस्ता आकर्षण का केंद्र भी बन सकता है जहाँ पर्यटकों की रुचि के तमाम केंद्र, हर तरह के ख़ानपान, स्थानीय कुटीर उद्योगों के उत्पाद और गाइड के रूप में अच्छे पढ़े-लिखे बढ़िया अंग्रेज़ी
देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्यों में मध्य प्रदेश शीर्ष स्थान पर बरकरार
मध्य प्रदेश देश में सर्वाधिक वन और वृक्ष आवरण में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश कुल वन और वृक्ष आवरण 85 हजार 724 वर्ग किलोमीटर और वनावरण 77.073 वर्ग किलोमीटर के साथ देश का अग्रणी राज्य है। यहां वनों को प्रकृति ने अकूत सम्पदा का वरदान देकर समृद्ध किया है। प्रदेश में 30.72 प्रतिशत वन क्षेत्र है जो देश के कुल वन क्षेत्र का 12.30 प्रतिशत है। यहां कुल वन क्षेत्र 94 हजार 689 वर्ग किलोमीटर (94 लाख 68 हजार 900 हेक्टेयर) है। प्रदेश में 24 अभयारण्य, 11 नेशनल पार्क और 8 टाईगर रिजर्व हैं, जिसमें कान्हा, पेंच, बांधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा और संजय डुबरी टाईगर रिजर्व बाघों के संरक्षण में लैंडमार्क बन गए हैं।
आदिवासियों और मूलवासियों संघर्ष और शहादत से ही आज हमारी पहचान है – हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज नए वर्ष का पहला दिन है। नव वर्ष के पहले दिन आज खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में खरसावां स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हर वर्ष की भांति एक बार फिर आज यहां हम सभी एकत्र हुए हैं और आगे भी एकत्रित होते रहेंगे। यह दिन खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के प्रति सम्मान और आदर के साथ उनके दिखाए पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला -खरसावां जिला के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
दक्षिण कोरिया की जेजू एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त जेजू एयर के विमान (बी737-800) का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर जांच टीम ने बरामद कर लिया है। इसका डेटा सुरक्षित है। इस हादसे में 181 लोगों में से 179 की मौत हुई है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। जांच एजेंसी ने उन्हें छह जनवरी से पहले हर हाल में गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने येओल को गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट भ्रष्टाचार जांच कार्यालय को मिल चुका है। वारंट की मियाद छह जनवरी को खत्म हो जाएगी। इस बीच राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा देने की पेशकश की है
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी को दी नव वर्ष की बधाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष पर सभी को बधाई दी है। राज्यपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक कामना है।
नववर्ष पर रांची के मंदिरों में उमड़े लोग
आंग्ल नववर्ष पर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
हर तीर्थयात्री-हर पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा हमारी शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा है कि महाकुम्भ में कोई भारतीय हो या विदेशी, प्रवासी भारतीय हो या प्रयागराजवासी, बिना भेदभाव सबकी सुरक्षा-सबकी सुविधा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
पलामू में 1368 अपराधी और 29 नक्सली गिरफ्तार : एसपी
NEWS SAGA DESK पलामू, ।पलामू पुलिस के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा। इस वर्ष जिले में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी संपन्न कराया गया। नशा तस्करों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान तेज रहा। अभी भी पुलिस पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है। 47 देसी, तीन ऑटोमेटिक हथियार और 1132 गोलियां बरामद की गयी। 11.33 किलो अफीम और 64 किलो से भी अधिक गांजा भी जब्त किये हैं। 2024 में पुलिस ने 100 एकड़ से अधिक जमीन पर लगी पोस्ता की खेती को भी नष्ट की है। 29 अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगा, जबकि 26 अपराधियों को गुंडा घोषित किया गया है। 33 फरार अपराधियों के खिलाफ पुरुस्कार की राशि भी घोषित की गई है। 3381 मामले फिर पलामू में दर्ज हुए तो वहीं पलामू पुलिस ने 2853 मामलों में अनुसंधान पूरा कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने 3630 वारंट का निष्पादन किया है। वहीं, 83 कुर्की और 355 स्थाई वारंट की भी कार्रवाई हुई है। मंगलवार को जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए अपनी उपलब्धियां बतायी। उन्होंने कहा कि साल 2024 पलामू पुलिस के लिए बेहतर रहा। इस वर्ष 37 अपराधियों को जहां सजा दिलायी गयी, वहीं 1368 अपराधी और 10 लाख के इनामी माओवादी सीता राम रजवार सहित 29 नक्सली गिरफ्तार किए गए। एसपी ने बताया कि सात नशा तस्करों को जहां सजा दिलवायी गयी है, वहीं 21 हत्या के अभियुक्तों को सजा हुई है। पॉक्सो के चार, रंगदारी के एक, लूट के दो, आर्म्स एक्ट के दो अपराधियों को सजा मिली है। पलामू जिले में पहली बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीआरपीएफ का इस्तेमाल नहीं किया गया। पिछले तीन दशक के दौरान यह पहली बार हुआ। चुनाव हिंसामुक्त हुआ और किसी बूथ पर रिपोलिंग नहीं हुई। दोनों चुनाव कुछ महीने के अंतराल पर हुए थे।