राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी को दी नव वर्ष की बधाई

NEWS SAGA DESK

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष पर सभी को बधाई दी है। राज्यपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक कामना है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा राज्यवासियों के आकांक्षाओं को साकार करते हुए सोना झारखंड का निर्माण हमें मिलकर करना है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर हम उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास का हिस्सा बनाने का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग से आने वाले समय में बेहतर और दूरदर्शिता के साथ राज्य आगे बढ़ेगा। नववर्ष 2025 आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति लाए। सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।

Read More News

झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए HPV वैक्सीनेशन की तैयारी है। मुख्यमंत्री हेमंत...

Read More

1 hour ago

झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए HPV वैक्सीनेशन...