नगरपालिका चुनाव 2026: ट्रांसपोर्ट नगर मतगणना केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण
रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गढ़वा में रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित
गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी करवाई करते हुए भंडरिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह करवाई उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर की गई है।
मंईयां सम्मान योजना की रुकी राशि जल्द मिलेगी, होली से पहले खातों में होगा भुगतान
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान से वंचित लाभुकों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों से मिली शिकायतों के बाद सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने निर्देश दिया है कि सभी पात्र लाभुकों को दोबारा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
भारत बंद का समर्थन, स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों को लेकर रांची में प्रदर्शन, मेन रोड जाम
रांची: ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार की कथित मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद और हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को रांची में प्रदर्शन किया गया।
रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट पर
राजधानी रांची में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सिविल कोर्ट को मिली धमकी के बाद अब समाहरणालय (डीसी कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। ईमेल की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
रांची में CMS वातावरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित “CMS VATAVARAN रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय “Roots & Renewal: Indigenous Knowledge, Youth Voices, Planetary Stewardship” अत्यंत प्रासंगिक और समयानुकूल है।
झारखंड में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त
राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार रात यानी 11 फ़रवरी 2026 को 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यथाशीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें।
वंदे मातरम् पहले, फिर जन गण मन: गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन जारी, खड़े होकर देना होगा सम्मान
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन और उसके प्रस्तुतीकरण के क्रम को लेकर केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 जनवरी को जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया है कि जहां भी वंदे मातरम् और जन गण मन एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे, वहां पहले वंदे मातरम् का गायन होगा और उसके बाद जन गण मन गाया जाएगा।
रांची में तेज रफ्तार गाड़ी ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस ने तेज की तलाशी
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार थार वाहन ने पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरकार की पहल रंग लाई, दुबई में फंसे झारखंड के 11 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी
दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 मजदूरों की 11 फरवरी 2026 को सकुशल वतन वापसी हो गई। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य कर रहे समाजसेवी सिकंदर अली मजदूरों को रिसीव करने के लिए कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे।