रांची नगरपालिका चुनाव 2026, 8 नाम वापसी, मेयर पद हेतु 11 उम्मीदवार फाइनल
रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मेयर पद के लिए नाम वापसी प्रक्रिया आज, 06 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
युवा और संघर्षशील नेता को झामुमो का समर्थन, सुजीत आनंद विजय कुजूर होंगे रांची मेयर के उम्मीदवार
रांची: झारखंड में चल रहे शहरी निकाय चुनाव के अंतिम चरण में रांची मेयर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सुजीत आनंद विजय कुजूर को पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट का आदेश
बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल सुप्रीटेंडेंट के सामने खुद सरेंडर कर दिया। यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल में सरेंडर करने के आदेश के बाद उठाया गया।
रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में स्मार्ट माइनिंग व ग्रीन एनर्जी पर कॉन्क्लेव, राज्यपाल ने किया उद्घाटन
धनबाद: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी–आईएसएम), धनबाद में आयोजित “स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी : आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता” विषयक इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन कॉन्क्लेव एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
रांची नगर निगम मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
रांची नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी रोशनी खलखो के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
युवराज मेहता मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को बड़ी राहत
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एमजेड विशटाउन के मालिक और बिल्डर अभय कुमार को बड़ी राहत दी है।
रांची: जेडी हाई स्ट्रीट के एमडी अनुराग सरावगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छठी मंजिल से कूदने का मामला
राजधानी रांची के मेन रोड स्थित हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शहर के जाने-माने बिल्डर और जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
झारखंड नगर निकाय चुनाव: 424 नामांकन रद्द, 6,555 प्रत्याशी मैदान में
रांची: झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गुरुवार को संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों ने सभी दाखिल नामांकन पत्रों की गहन जांच की, जिसमें कुल 424 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।
हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हजारीबाग। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।