रामगढ़ में बेकाबू ट्रक ने पिकनिक स्पॉट में मचाई तबाही, रास्ते बंद होने से पर्यटन ठप
पतरातु क्षेत्र में तलाटांड कब्रिस्तान के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कटूआ कोचा डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट में घुसकर गेट, बाउंड्री वॉल समेत कई संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पाकुड़ कोर्ट से फरार दो दोषी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई
पाकुड़ : जिले में कोर्ट की न्यायिक हिरासत से फरार हुए दो दोषियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।
झारखंड को मिला सेंट्रल कॉरिडोर का तोहफा: रांची से सिमरिया तक NH-99 को मिली मंजूरी
रांची : झारखंड के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार मिलने जा रही है। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में रांची–ठाकुरगांव–बुढ़मू–टंडवा–सिमरिया–बगरा मार्ग को झारखंड सेंट्रल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-99 (NH-99) का दर्जा देने की मंजूरी दे दी गई है।
पटना समेत बिहार के 5 जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट खाली, हाई अलर्ट
बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पटना समेत राज्य के पांच जिलों के कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला।
बांका में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रहे SI को ट्रक ने कुचला, मौके पर मचा हड़कंप
बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह घटना बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार देर रात सड़क पार कर रहे एक सब-इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोडरमा में ड्यूटी के दौरान जैप जवान की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक
कोडरमा : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पिकेट पर तैनात झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के एक जवान की बुधवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।
‘टॉक्सिक’ से यश का धमाकेदार अवतार आउट: ‘राया’ बनकर मचाएंगे तबाही, टीजर ने बढ़ाया क्रेज
सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच यश के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक और दमदार टीजर रिलीज कर दिया है,
गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से इंजन के नीचे दबा चालक, 3 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। करमाटांड के आगे पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
झारखंड की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: कोर्ट, जेल और थाना से अपराधियों की फरारी ने बढ़ाई चिंता
रांची : झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते कुछ महीनों में राज्य के अलग-अलग जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां अपराधी और सजायाफ्ता कैदी कोर्ट परिसर, अति-सुरक्षित जेल और पुलिस थाना से फरार होने में कामयाब रहे।
गोड्डा में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर: डीसी अंजली यादव की अध्यक्षता में DLCC की बैठक
गोड्डा जिला समाहरणालय में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला आजीविका कन्वर्जेस समिति (DLCC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आजीविका सृजन को सशक्त बनाने और किसानों की आय में वृद्धि के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।