रांची मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर एक युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिजाब विवाद के बाद सेवा का फैसला: डॉ नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद बिहार में ज्वाइन की सरकारी नौकरी
हिजाब को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सियासत तक चर्चा में रहीं आयुष चिकित्सक डॉ नुसरत परवीन ने आखिरकार बिहार स्वास्थ्य विभाग में अपनी सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली है।
न्यायालय की गरिमा पर टिप्पणी महंगी पड़ी: झारखंड हाईकोर्ट ने प्रमोद सिंह पर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू की
रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए रामगढ़ निवासी प्रमोद सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी है। यह आदेश जस्टिस अरुण कुमार राय की एकल पीठ ने पारित किया। अदालत ने प्रारंभिक रूप से पाया कि प्रमोद सिंह के कृत्य न केवल न्यायालय के आदेशों की अवहेलना हैं,
बिग बॉस 19 की दुबई सक्सेस पार्टी: तान्या मित्तल हुईं भावुक, छलका शो का दर्द
बिग बॉस 19 को खत्म हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन शो से जुड़ी चर्चाएं अब भी थमी नहीं हैं। हाल ही में दुबई में डैन्यूब प्रॉपर्टीज की ओर से बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें इस सीजन के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए।
बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा तेज: ढाका में BNP नेता अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या
ढाका में आगामी 12 फरवरी को होने वाले नेशनल/आम चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा तेज हो गई है। राजधानी ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बिहार में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: ऑरेंज अलर्ट जारी, जनजीवन प्रभावित
पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे की मोटी चादर के कारण सूर्यदेव भी देर से निकल रहे हैं और जल्दी अस्त हो जा रहे हैं। धूप में पर्याप्त गर्माहट नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में खूंटी बंद, सड़कों पर उतरे ग्रामीण, जनजीवन पूरी तरह ठप
खूंटी जिले में पड़हा राजा सोम मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में आहूत बंद का गुरुवार को व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों को जाम कर दिया।
खूंटी में दर्दनाक सड़क हादसा: आरसी चर्च के दो फादरों की मौत, एक गंभीर घायल
खूंटी जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डोड़मा आरसी चर्च के दो फादरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य फादर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
नशे में धुत थार चालक का तांडव: गोला रोड टी-प्वाइंट पर 7 को रौंदा, चार की हालत गंभीर, भीड़ ने गाड़ी जलाई
दानापुर के गोला रोड टी-प्वाइंट पर बुधवार रात तेज रफ्तार और नशे में बेकाबू थार ने कुछ ही मिनटों में सड़क को रणक्षेत्र में बदल दिया। रात करीब 9:15 बजे राम जानकी मंदिर की ओर से आ रही थार ने पहले एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, फिर भागने के दौरान बुलेट, स्कूटी और दो साइकिल सवारों को कुचलती चली गई।
झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस में पहुंचा
रांची। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ रूप अख्तियार कर लिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।