बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा तेज: ढाका में BNP नेता अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या

News Saga Desk

ढाका में आगामी 12 फरवरी को होने वाले नेशनल/आम चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा तेज हो गई है। राजधानी ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में कारवां बाजार वैन एसोसिएशन के महासचिव अबू सूफियान मसूद भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कार्यक्रम से लौटते समय हमला

तेजगांव डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADC) फजलुल करीम के अनुसार, मुसब्बिर बुधवार देर शाम सुपर स्टार होटल के पास शरियतपुर के कुछ निवासियों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब रात 8:40 बजे मुसब्बिर और मसूद पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान बसुंधरा मार्केट के पीछे तेजतुरी बाजार इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत BRB अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर की मौत हो गई। वहीं घायल अबू सूफियान मसूद को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है।

BNP के सक्रिय नेता थे मुसब्बिर

अजीज़ुर रहमान मुसब्बिर BNP के वॉलंटियर विंग, ढाका सिटी नॉर्थ के पूर्व महासचिव रह चुके थे। राजनीतिक गतिविधियों के चलते वे कई बार जेल भी जा चुके थे और वर्ष 2020 में सिटी कॉर्पोरेशन चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा चुके थे।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। BNP कार्यकर्ताओं ने हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More