झारखंड कैडर के आईपीएस मुरारी लाल मीणा हुए सेवानिवृत
झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। मुरारी लाल मीणा रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं।
साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
साउथ कोरिया में पद से हटाए गए राष्ट्रपति योन सुक योल के खिलाफ मंगलवार को सियोल की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है।
सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट
साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2024 के आखिरी लिस्टिंग रही धमाकेदार
यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 89.94% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था।
बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकते हैं
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 में ICC के क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बन सकते हैं। उन्हें ICC ने दोनों ही कैटेगरी में नॉमिनेट किया,
रांची से लखनऊ, अमृतसर, बनारस के लिए नई ट्रेनें चलाने का भेजा गया प्रस्ताव
2024 में रांची को कई नई ट्रेनें मिलीं। इनमें हावड़ा, पटना और बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं। 30 दिसंबर तक रांची-मदार (अजमेर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने वाली हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को एक्सटेंशन दिया गया।
6 जनवरी को नामकुम में हो सकता है मंईयां सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह अब छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में आयोजित किया जा सकता है। सरकार के शीर्ष स्तर पर लगभग सहमति बन गई है।
JMM लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव
झारखंड की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा में किस्मत आजमाएगी। बिहार की 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर राजद-कांग्रेस गठबंधन से दावेदारी करेगी। इसके लिए पार्टी बहुत जल्द कांग्रेस और राजद से बातचीत करेगी।
9 डिग्री तक जा सकता है मीनिमम टेंपरेचर
झारखंड में दिन की शुरुआत कुहासे और ठंडी हवा के साथ शुरू हुआ है। ऐसे में नए साल का स्वागत सर्द रात में होगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रांची में 31 दिसंबर की रात न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री
हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार हटाए गए
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार द्वारा पत्नी को जलाकर मारने के आरोप और इस घटना की जांच में तेजी लाई गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार को हटा दिया है।