2024 के आखिरी लिस्टिंग रही धमाकेदार

News Saga Desk

मुंबई। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 89.94% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था।

₹500 करोड़ का था यूनीमेक एयरोस्पेस का इश्यू

यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का यह IPO टोटल ₹500 करोड़ का था। इसके लिए कंपनी ₹250 करोड़ के 31,84,712 फ्रेश शेयर इश्यू किए। वहीं, कंपनी के प्रमोटर्स ने ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹250 करोड़ के 31,84,712 शेयर बेचे।

मैक्सिमम 247 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते थे रिटेल निवेशक

यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग ने IPO का प्राइस बैंड ₹745-₹785 तय किया था। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 19 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते थे। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹785 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते, तो इसके लिए ₹14,915 इन्वेस्ट करने होते। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 247 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते थे। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,93,895 इन्वेस्ट करने होते।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More