बाघमारा में स्कॉर्पियो के तीनों टायर चोरी, हरिणा कॉलोनी में दहशत का माहौल — लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

News Saga Desk

बाघमारा | हरिणा कॉलोनी स्थित सुभाष भवन के मुख्य द्वार के समीप खड़ी स्कॉर्पियो का तीनों चक्का खोल कर चोर हुआ फरार. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.

मामले की जानकारी देते हुए वाहन मालिक संदीप कुमार ने बताया की शुक्रवार रात को ड्यूटी से लौटने के बाद डाइवर ने स्कॉर्पियो खड़ी कर के अपना घर बसबारीय चला गया. और मै सुभाष भवन के समने स्थित अपने बीसीसीएल आवास मे चला गया. शनिवार की सुबह ड्रायवार आने के बाद घटना की जानकारी हुई.

घटना की सुचना बरोरा पुलिस को दिया गया है. हरिणा कॉलोनी आये दिन वाहनो की टायर की चोरी की घटनाओं के बाद से कालोनीवासियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. कालोनीवासियों ने मांग किया कि पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का काम करें. ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके.

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More