News Saga Desk
उत्तर प्रदेश: के बलिया जिले में पुलिस और बिजली तार चोरी करने वाले गैंग के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
सहतवार और बांसडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम अकबरपुर गांव के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो चारपहिया वाहनों में सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो को लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में टिंकू कुमार शाह और शमीम अंसारी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद अन्य पांच बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए बिजली के तार, अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह रात के समय बिजली के तार और ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करता था।
No Comment! Be the first one.