मंईयां योजना की लाभुकों को बड़ा झटका, इतने महिलाओं को 2 दिन के भीतर लौटाने होंगे पूरे पैसे!

News Saga Desk

सरायकेला। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की उन लाभुकों को बड़ा झटका लगने वाला है। जो अपात्र होने के बावजूद मंईयां योजना का लाभ ले रही हैं, अब उन महिलाओं को दो दिन के भीतर योजना की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है।

सरायकेला प्रखंड में 6 महिला चिह्नित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरायकेला प्रखंड में 6 ऐसी लाभुकों को चिह्नित किया गया है। जिनके पिता या पति शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी कर रहे हैं इसके बावजूत ये महिलाएं योजना का लाभ उठा रही है।

बीडीओ यस्मिता सिंह ने क्या बताया?

बीडीओ यस्मिता सिंह के मुताबिक ऐसी सभी लाभुकों को नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर योजना की राशि वापस प्रखंड नजारत में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

इन महिलाओं को भेजा गया नोटिस

नोटिस मिलने के बाद भी योजना की राशि जमा नहीं करने वाली महिलाओं पर कानूनी कार्रवाई होगी। मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ उठाने के आरोप में प्रखंड की अधूरी देवी, संजू नायक, संध्या देवी, शीला प्रमाणिक, दशमी हेम्ब्रम और सोनाली गोड़सोरा को नोटिस जारी किया गया है।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More