Bigg Boss 19, तान्या vs अशनूर भिड़ंत से भड़का घर-प्रोमो वायरल, हाथापाई तक पहुंचा विवाद

News Saga Desk

Bigg Boss 19 फिनाले के करीब है और जैसे-जैसे अंत नज़दीक आ रहा, घर का माहौल भी बिगड़ता दिख रहा है। दमदार स्ट्रैटेजी के साथ सभी कंटेस्टेंट जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच झगड़ों और बहसबाज़ी का लेवल भी तेजी से बढ़ गया है। ताजा एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई की कगार तक पहुँच गई। अचानक भड़की इस लड़ाई को देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए।

‘तेरी असलियत इंडिया देख रहा है…’

प्रोमो में तान्या अशनूर से कहती दिखती हैं—
“तेरी असलियत तो पूरा इंडिया देख रहा है!”
जिस पर अशनूर पलटकर जवाब देती है—
“फेक नैरेटिव बाद में सेट करो.”

तनाव तब बढ़ा जब तान्या ने आरोप लगाया कि अशनूर ने टास्क के दौरान उन्हें मारा और माफी तक नहीं मांगी। इसके जवाब में अशनूर कहती हैं—
“मैं किस बात का तुमको सॉरी बोलूं?”

इसके बाद दिखाए फुटेज में स्पष्ट है कि टास्क के दौरान अशनूर तान्या को हिट करते हुए कहती हैं—
“सॉरी, मैंने नहीं देखा।”
बस इसके बाद बहस आग की तरह भड़क गई।

बहस बनी मुद्दा, घर के सदस्य भी हैरान

तान्या कहती हैं—
“अगर तुम ऐसे मारोगी तो कोई रिस्पेक्ट नहीं करेगा।”
अशनूर ने भी तुरंत जवाब दिया—
“कोई आपकी भी रिस्पेक्ट नहीं करेगा।”

बात यहां भी नहीं रुकी। तान्या बोलीं—
“मेरी तो बहुत रिस्पेक्ट है, बाहर आकर देखो.”
अशनूर ने पलटवार किया—
“जब लोग अंदर कुछ नहीं कर पाते, तभी बाहर की धमकी देते हैं.”

घर में बैठे शहबाज ने भी कहा—
“उसने जान-बूझकर मारा, फिर कहा पता नहीं चला.”

Bigg Boss का ये प्रोमो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है और ये तकरार शो में अगला बड़ा धमाका साबित हो सकती है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More