बिहार विधानसभा सत्र: वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन बना चौथे दिन भी मुख्य मुद्दा, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को कहा ‘बंदर’

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा का चल रहा मानसून सत्र के चौथे दिन भी खूब हंगामे हुए। सत्ता और विपक्ष ने इस बीच खूब गहमा-गहमा की। और मुद्दा केवल एक, वोटरलिस्ट सत्यापन की प्रक्रिया। सदन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चौथे दिन भी वही मुद्दा उठाया। सदन के बाहर और अंदर भी विपक्ष के लोगों ने काले कपड़े में लगातार प्रदर्शन जारी रखा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही आज फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

तेजस्वी ने SIR का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक भी बिहारी का नाम न कटे, यह काम हो। मतदाता मालिकों के बारे में हम सबको सोचना चाहिए। बाबा साहेब ने लोगों को एक ही अधिकार दिया था, वोट का अधिकार। जिसके बाद सरकार की तरफ से बचाव करते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि बिहार का एक भी मतदाता छूटे नहीं, और सरकार भी यही चाहती है। हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि एक भी सही मतदाता नहीं छूटेगा। 

सदन सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब अपनी बात रखना शुरू किये उसी दौरान तेजस्वी ने ऐसी बात कह दी कि सदन में दोबारा बवाल हो गया। दरअसल जब सम्राट चौधरी अपनी बात रख रहे थे तभी तेजस्वी यादव बीच में खड़े होकर कहने लगे कि “झूठ बोलो जितना मन करे उतना झूठ बोलो”। सभी मंत्री शोक चौधरी ने खड़े होकर कहा तेजस्वी की बातों का जवाब देने लगे। इसी बिच खूब बहस हुई तभी तेजस्वी ने कहा कि अरे बैठिये बैठ जाइये काहे बन्दर के जैसे कूदने लगते हैं। जिसके बाद सदन में सत्ता पक्ष की तरफ से मंत्रियों ने खूब शोर मचाये। 

सदन की कार्यवाही के बीच हो रहे इस शोरगुल को स्पीकर नंदकिशोर यादव ने काफी शांत कराने की कोशिश की लेकिन विपक्ष ने लगातार SIR को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वहीं उन्होंने सदन स्थगित करने की भी धमकी दी तब भी मंत्रियों ने खूब हंगामे किये। जिसके बाद सभा आज फिर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 


Read More News

Read More