बिहार में ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मी को मालगाड़ी ने रौंद डाला, हुई दर्दनाक मौत

News Saga Desk

कटिहार। बिहार के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेल ट्रैक की पेट्रोलिंह के दौरान एक रेलकर्मी की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी। यह दर्दनाक हादसा कटिहार जिले के मजदिया रेलवे समपार के पास हुआ, जिससे रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मृतक रेलकर्मी की पहचान प्रमोद कुमार नंदी के रूप में हुई है, जो भागलपुर जिले के नारायणपुर के रहने वाले थे। वह कुरसेला स्टेशन पर कार्यरत थे और देवीपुर ढाला से कुरसेला स्टेशन तक ट्रैक पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी संभालते थे। घटना मंगलवार रात की है, जब प्रमोद कुमार नंदी ट्रैक की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि रेलकर्मी को ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम दिए गए थे या नहीं। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More