स्टेशन पर ट्रॉली बैग में लड़की का शव मिलने से हड़कंप, मृतका की पहचान में जुटी पुलिस

News saga Desk

सारण। बिहार के सारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोल्डनगंज रेलवे स्टेशन पर एक बड़े ट्रॉली बैग से एक लड़की का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव मिलने के वक्त प्लेटफार्म नंबर एक पर सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी। इस बीच कुछ यात्रियों ने स्टेशन परिसर में एक अज्ञात ट्रॉली बैग देखा। बैग आधा खुला था, इससे बैग में कुछ कपड़े दिखाई दे रहे थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अज्ञात बैग पड़े होने की जानकरी लोगों ने स्थानीय स्टेशन प्रशासन को दी। इसके बाद स्टेशन प्रशासन ने पुलिस को घटना को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने लगी। बता दें कि घटना पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशन का है। इस कारण मामले की सूचना RPF दिघवारा और जिला पुलिस पदाधिकारी को दी गई। फिलहाल, मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। 

मृतका की पहचान करने की कोशिश

वहीं, लड़की का शव कैसे और कब स्टेशन तक पहुंचा, यह सवाल पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली की तरह है। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंका है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां पर फेंक दिया गया है। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले के तहकीकात कर रही है। साथ ही मृतका की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More