भोजपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 101 गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

News Saga Desk

भोजपुर। भोजपुर एसपी राज के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब जब्ती को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने 77 आरोपितों को धर दबोचा। वहीं, पुलिस के दबाव में आकर 24 वांछितों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह कुल 101 आरोपितों को जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन हत्या के मामले में, दस हत्या के प्रयास में, 19 वारंट में और चार आर्म्स एक्ट के तहत पकड़े गए हैं। अन्य अपराधों में शामिल छह अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इसके अलावा, 35 लोगों को शराब पीने और चार को शराब की अवैध बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया। साथ ही, 115 लीटर देसी शराब बरामद की गई और 3,500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया। इस अभियान के दौरान पांच जमानतीय, आठ अजमानतीय और दो कुर्की मामलों का भी निष्पादन किया गया। गीधा पुलिस ने चार और चरपोखरी पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More