विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों का हंगामा, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग 

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानमंडल के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर RJD, कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखते दिखे। इस बीच विपक्ष ने पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) को लागू करने की मांग को लेकर भी जोरदार प्रदर्शन किया।

पुरानी पेंशन योजना को लेकर हंगामा

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों का कहना था कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है। उनका कहना है कि विधानसभा के सारे कामों को स्थगित कर इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। RJD के नेताओं ने बताया कि 2005 के बाद नियुक्त हुए सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसलिए उनकी पार्टी सरकार से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग कर रही है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More