दिल दहला देने वाला हादसा : महादलितों की बस्ती में 4 बच्चों की जल कर मौत; कई लापता

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक भयावह आगजनी की चपेट में आकर चार मासूम बच्चों की जान चली गई। यह हृदयविदारक हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमनी पंचायत स्थित महादलित बस्ती में हुआ, जहां अचानक लगी आग ने दर्जनों घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया।

 स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेज़ थी कि कोई कुछ कर ही नहीं पाया। चार बच्चों के जिंदा जल जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य लोग अब भी लापता हैं। आग की शुरुआत एक घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से हुई, जिसके बाद वह तेजी से आसपास के घरों में फैल गई। सिलेंडर का धमाका इतना जबरदस्त था कि उसके टुकड़े कई सौ फीट दूर जा गिरे। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को समय पर सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियाँ देर से पहुंचीं। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More