लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव से ED कर रही पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें 

News Saga Desk

पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पटना स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में सुबह 11 बजे से उनकी पूछताछ जारी है। इससे पहले, मंगलवार को राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी सवाल-जवाब किए गए थे। हालांकि, लालू यादव से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, ईडी की टीम ने तेजस्वी यादव से पहले 20 जनवरी 2024 और फिर 30 जनवरी 2024 को भी पूछताछ की थी। इस मामले में लालू यादव के परिवार के 5 सदस्य आरोपी हैं।

क्या है लैंड फॉर जॉब मामला?

यह मामला 2004-2005 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि ग्रुप डी की बहाली के दौरान उम्मीदवारों से नौकरी के बदले लालू यादव ने अपने परिवार और करीबियों के नाम पर जमीन ट्रांसफर करवाया था।

लालू यादव से पूछताछ जारी

आज सुबह से ईडी द्वारा लालू यादव से पूछताछ की जा रही है। ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। लालू यादव के साथ उनकी बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद मीसा भारती भी ईडी कार्यालय पहुंचीं थीं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More