बिहार में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या, SIT करेगी मामले की जांच 

News Saga Desk

गया। बिहार के गया में हत्या, लूट जैसी घटना आम हो गयी है। बीते रात डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे-69 पर बसेता गांव के समीप फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने सीने में गोली उतार दी, जिससे फाइनेंस कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत में मिला मृतक का शव: मृतक की पहचान रोहतास जिले के तिलमा गांव निवासी 33 वर्षीय संतोष कुमार शाह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होते ही इमामगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो बाइक बरामद हुई है। मृतक का शव सड़क के किनारे खेत से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार लूटपाट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 

49 हजार नकद मिले: पुलिस के अनुसार मृतक के पास से 49 हजार रुपए बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मी जब कलेक्शन कर लौट रहा था तो अपराधियों ने घात लगाकर घटना को अंजाम दिया। पहले लूटपाट की कोशिश की गयी है। विरोध करने पर बौखलाए अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी और भाग गए। देर शाम होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। एसआईटी करेगी जांच: इधर, घटना की जानकारी के बाद गया एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया है। मौके पर एफएसएल स्क्वाड डॉग की टीम पहुंची है। घटना की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में इमामगंज थानाध्यक्ष ने नया खुलासा किया है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More