वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बजट, शहरों के विकास और खेल से जुड़ी योजनाओं पर रहेगा फोकस

News Saga Desk

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के पिटारे में बिहारवासियों के लिए कई अहम घोषणाओं की उम्मीद है। यह पहला मौका होगा जब बिहार का वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना है। वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये का है, और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट 3.10 लाख करोड़ रुपये से लेकर 3.20 लाख करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। इस बार, उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के मद्देनजर कई निर्माण कार्यों के लिए प्रावधान किया गया है। इनमें पथ निर्माण, नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, गृह विभाग को इस बार बजट का 6 फीसदी हिस्सा मिलने की संभावना है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में इस विभाग को 5.86 प्रतिशत बजट आवंटित किया गया था।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के लिए करीब 5.50 प्रतिशत बजटीय प्रावधान किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बजट से बिहारवासियों को कई लाभ मिलने की उम्मीद है, खासकर विकास कार्यों में तेजी आने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More