बिहार में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता की गला काटकर की हत्या 

News Saga Desk

भोजपुर।  बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव में एक बेटे ने संपत्ति के विवाद में अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान मोतीटोला गांव निवासी 50 वर्षीय सत्येंद्र सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वे सोमवार को खेत में काम कर रहे थे, तभी उनका बड़ा बेटा विष्णु कुमार वहां पहुंचा और तलवार से उन पर हमला कर दिया। गले पर वार इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। 

पिता की चीख सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बेटा फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जयप्रकाश सिंह की 2 शादियां थीं और संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार गांव में इस मामले को लेकर पंचायत भी हो चुकी थी। जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आरोपी बेटी विष्णु कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More