भारत-पाक तनाव का असर हवाई यात्रा पर, पटना एयरपोर्ट से 4 जोड़ी फ्लाइट्स रद्द

News Saga Desk

पटना।  भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली 4 जोड़ी फ्लाइट्स को 14 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। खासतौर पर चंडीगढ़ और भुवनेश्वर जाने वाली उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं, जिससे यात्री काफी परेशान हैं। तनाव के माहौल को देखते हुए लोग अपनी यात्रा से पीछे हट रहे हैं। शुक्रवार शाम तक करीब 2800 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करा दी थी। वहीं खाड़ी देश और सऊदी अरब जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट्स के टिकट भी तेजी से रद्द हो रहे हैं। 30 जून तक लगभग 1000 से 1500  लेग अपने टिकट रद्द कर सकते हैं। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर देशभर के हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हालात की गंभीरता को देखते हुए लगातार बैंठकें की हैं और जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं। 
फिलहाल देश के 2 दर्जन से ज्यादा हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं, खासकर सीमा से सटे इलाकों में। आशंका है कि पाकिस्तान यात्री विमानों को भी निशाना बना सकता है, इसलिए एहतियातन उड़ाने रद्द की जा रही हैं। पटना एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाली कई उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More